करहल विधानसभा उपचुनाव, 2 सुपर जोनल, 9 जोनल, 44 सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्रीय फोर्स, गतिविधि पर रखेंगे पैनी नजर,मतदाताओं मताधिकार रोकने वालों पर होगी विधिक कार्यवाही-डी.ई.ओ.

मैनपुरी—–
जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने विधान सभा क्षेत्र करहल के उप निर्वाचन-24 की मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने हेतु कृषि उत्पादन मंडी समिति से पार्टी रवानगी के दौरान कार्मिक पंडाल का निरीक्षण कर मतदान कार्मिकों से संवाद करते हुये कहा कि पीठासीन, मतदान अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक संपन्न कराएं, मतदान केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में पीठासीन अधिकारी को निर्वाचन आयोग ने समस्त अधिकार प्रदत्त किए हैं, उक्त सीमा में पीठासीन अधिकारी का आदेश सर्वमान्य होगा, सभी मतदान कार्मिक निर्भीक होकर मतदान दिवस को पर्व के रूप में मनाकर निष्पक्ष रहकर शान्तिपूर्ण ढंग से मतादन प्रक्रिया को सम्पन्न कराने में अपना योगदान दें, आप सब निर्वाचन आयोग द्वारा सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ कर अपने-अपने बूथ पर स्वतंत्र, निष्पक्ष मतदान करायें।

विधान सभा करहल के उप निर्वाचन-24 के मतदान हेतु कृषि उत्पादन मंडी समिति से पोलिंग पार्टीज को पीठासीन अधिकारी रवानगी करते,—

श्री सिंह ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने हेतु जनपद की विधानसभा 110-करहल में स्थापित कुल 444 मतदान स्थलों पर निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने हेतु मतदान कार्मिक रवाना हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र वातावरण में संपन्न कराने हेतु शांति व्यवस्था के दृष्टिगत फुल-प्रूफ व्यवस्था की गई है, मतदान केंद्रों पर केंद्रीय पुलिस बल के साथ भारी मात्रा में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, विधान सभा करहल के 222 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग होगी, 145 केन्द्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किये गये हैं, इसके अतिरिक्त संवेदनशील केन्द्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है, शेष केन्द्रों पर वीडियोग्राफर तैनात रहकर निरतंर रिकॉर्डिंग करेंगे। उन्होने बताया कि न सिर्फ पोलिंग बूथ पर सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है बल्कि पोलिंग बूथ के बाहर भी मोबाइल टीमें, सम्बन्धित थानाध्यक्ष सक्रिय रहकर प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेंगे, मतदान प्रक्रिया में विघ्न डालने, हुड़दंग मचाने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा। उन्होने कहा कि मतदान कार्मिकों, मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत मतदान केन्द्रों पर समस्त मूल-भूत सुविधाएं यथा पीने हेतु स्वच्छ पानी, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, दिव्यांग मतदाताओं हेतु रैम्प, व्हील चेयर की व्यवस्था की गयी हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को निर्भीक वातावरण में संपन्न कराने हेतु विधान सभा क्षेत्र करहल को 02 सुपर जोन, 09 जोन, 44 सेक्टर में विभाजित कर प्रत्येक जोन में 01-01 जोनल मजिस्ट्रेट एवं प्रत्येक सेक्टर में 01-01 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, संवेदनशील, अति संवेदनशील केन्द्रों को चिन्हित कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, वहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये है। उन्होने कहा कि यदि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी स्थान पर शांति व्यवस्था सम्बन्धी कोई समस्या उत्पन्न हुई तो 05 मिनट के अंदर कोई न कोई वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद होगा और मतदान प्रक्रिया में अवरोध उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही होगी।
श्री सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने ऐसे मतदाता जिनके पास फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है, ऐसे मतदाता आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंको, डाकघरों द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एन.पी.आर. के अंतर्गत आर.जी.आई. द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार, लोक उपक्रम, पब्लिक लि.मि. कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदो, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, यूनिक डिसएबिलिटी आई.डी. कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत कर मताधिकार कर सकते है।
पार्टी रवानगी के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकरी सदर, करहल, भोगांव, किशनी, कुरावली, अभिषेक कुमार, नीरज कुमार द्विवेदी, संध्या शर्मा, गोपाल शर्मा, राम नारायण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top