पुलिस अधिकारियों ने उपचुनाव में शांति व्यवस्था संबंधी की बैठक

⏱ 1 min read

मैनपुरी—–
अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन आगरा ने कल करहल में हो रहे उपचुनाव की शांति व्यवस्था संबंधी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर 2024 को जनपद में होने वाले “करहल विधानसभा उपचुनाव-2024” को स्वतंत्र वातावरण में संपन्न कराने हेतु शांति व्यवस्था के दृष्टिगत फुल-प्रूफ व्यवस्था की गई है।
पुलिस अधीक्षक ने बैठक करते हुए कहा कि यदि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी स्थान पर शांति व्यवस्था सम्बन्धी कोई समस्या उत्पन्न हुई तो 5 मिनट के अंदर कोई न कोई वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद होगा और मतदान प्रक्रिया में अवरोध उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×

सबसे पहले खबर पाएं!

हमारे दैनिक न्यूज़लेटर की सदस्यता लें और मैनपुरी की हर ताज़ा खबर से अपडेट रहें।

Scroll to Top