मतगणना कार्य बेहद संवेदनशील, कार्मिक पारदर्शी ढंग से करायें गणना डीईओ; गणना प्रांरभ पर प्रत्येक कॉलम को सुस्पष्ट भाषा में निर्धारित स्थान पर लिखें- सीडीओ

जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार एवं सीडीओ नेहा बंधु मतगणना संबंधी बैठक कर अधीनस्थों को दिशा निर्देश देते---

मैनपुरी——
जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण के दौरान कहा कि विधान सभा उप निर्वाचन का अंतिम चरण लेकिन सबसे महत्वपूर्ण मतगणना का कार्य बेहद संवेदनशील है, गणना कार्य में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारी पूरी तन्मयता के साथ सजग रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर मतगणना को निष्पक्षता, कुशलता के साथ संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें, मतगणना का कार्य एरर फ्री, निष्पक्ष रूप से संपादित करना है, सभी गणना कर्मी प्रशिक्षण के दौरान अपने कार्यों, दायित्वों की जानकारी भली-भांति कर लंे, गणना कर्मी कर्तव्य निष्ठा, परस्पर विश्वास, पारदर्शिता एवं सौहार्द, सुचिता, निष्पक्षता, इच्छाशक्ति एवं समर्पण, अनुभव का समावेश कर गणना प्रक्रिया को सम्पन्न करायें, कोई भी कर्मी गणना कार्य को बोझ न समझें बल्कि प्रसन्नचित्त रहकर सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करें।
श्री सिंह ने प्रशिक्षण में उपस्थित गणना कार्मिकों से कहा कि कंन्ट्रोल यूनिट के टेबल पर पहुंचने पर ग्रीन पेपर सील, एड्रेस टैग को खोलने, 17-सी से मिलान कराने की प्रक्रिया की गहनता से जानकारी करें, अपने टेबल पर मौजूद अभिकर्ता को गणना प्रक्रिया की जानकारी दें, एजेंट का संतुष्ट होना बेहद जरूरी है, इसलिए डिस्प्ले पैनल पर दिखने वाले मतों की संख्या को सही ढंग से बोला जाये, जो संख्या बोली जाये वही लिखी जाये, बोलने-लिखने में गलती से भी गलती न हो, सुनिश्चित किया जाये, प्रत्येक चक्र की गणना के उपरांत गणना सीट पर गणना सुपरवाइजर, उपस्थित गणना अभिकर्ताओं के हस्ताक्षर अवश्य करायें जायें। उन्होने कहा कि मतपत्र लेखा 17-ग भाग-1 के अनुसार ही प्रारूप-17-ग भाग-2 के कॉलम में स्पष्ट शब्दों में भरा जाये। उन्होने कहा कि आप सबने पूर्व में भी कई निर्वाचनों में मतगणना संबंधी कार्यों का सकुशल निर्वाहन किया है, आप सब पूरी तन्मयता के साथ निष्पक्ष रहते हुए गणना का कार्य संपन्न करायें, अभिकर्ताओं का विश्वास आपके ऊपर बना रहे, गणना के दौरान ऐसा कोई कृत्य न किया जाए, जिससे आपकी सत्य-निष्ठा, निष्पक्षता पर किसी को संदेह हो।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार एवं सीडीओ नेहा बंधु मतगणना संबंधी बैठक कर अधीनस्थों को दिशा निर्देश देते---
जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार एवं सीडीओ नेहा बंधु मतगणना संबंधी बैठक कर अधीनस्थों को दिशा निर्देश देते—

मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने प्रशिक्षण में उपस्थित गणना कार्मिकों से कहा कि मतगणना का कार्य बेहद संवेदनशील है इसलिए सभी गणना कार्मिक अपने-अपने दायित्वों, कार्यों की भली-भांति जानकारी कर लें, सभी गणना कर्मी मतगणना तिथि 23 नवम्बर को प्रातः 06 बजे तक अनिवार्य रूप से मतगणना स्थल कृषि उत्पादन मंडी समिति पर उपस्थित होकर कार्मिक अनुभाग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के उपरांत अपना आवंटित टेबल की जानकारी प्राप्त करने के उपरांत आवटिंत टेबल पर पहुंचना सुनिश्चित करें, गणना कार्य प्रांरभ होने पर प्रारूप के अनुसार प्रत्येक कॉलम को सुस्पष्ट भाषा में निर्धारित स्थान पर लिखें। उन्होने कहा कि प्रत्येक टेबल पर 01 गणना पर्यवेक्षक जो राजपत्रित अधिकारी अथवा समकक्ष होगा, 01 गणना सहायक, 01 गणना स्टॉफ के रूप में गु्रप-डी कर्मचारी एवं केन्द्रीय सेवा अथवा सार्वजनिक उपक्रम के समूह सी से अन्यून 01 माइक्रो आब्जर्वर तैनात रहेंगे, माइक्रो आब्जर्वर प्रेक्षक निर्देशन में कार्य करेंगे तथा मतगणना प्रक्रिया की सूचना निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध करायेंगे।
उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली ने गणना कार्मिकों को विस्तार से उनके दायित्वों, कर्तव्यों, कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि गणना टेबल पर चक्रवार सिर्फ कंन्ट्रोल यूनिट पहुंचेगा, सी.यू. टेबल पर पहुंचने के उपरांत उस पर लगी ग्रीन पेपर सील को हटाकर रिजल्ट सेक्शन खोला जायेगा, कन्ट्रोल यूनिट पर लगी लाल पेपर सील किसी भी दशा में नहीं खोली जायेगी। उन्होने कहा कि प्रत्येक चक्र में 02 टेबल की गणना का रेण्डमतौर पर मिलान किया जायेगा, यदि मिलान के दौरान कोई गलती पायी गयी तो गणना कार्मिकों को बदलकर लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही होगी।
इस दौरान जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, परियोजना निदेशक सत्येन्द्र कुमार, उपायुक्त मनरेगा श्वेतांक पाण्डेय, आचार्य टी.ई.पी. सेंटर एस.के. शंखवार आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top