करहल उपचुनाव बैठक,पार्टी रवानगी, मतगणना स्थल मंडी समिति में समस्त तैयारियां हों पूर्ण जिला निर्वाचन अधिकारी

⏱ 1 min read

मैनपुरी—–
जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के साथ विधान सभा क्षेत्र करहल के उप निर्वाचन की मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न कराने हेतु पार्टी रवानगी, मतगणना स्थल कृषि उत्पादन मंडी समिति का स्थलीय भ्रमण कर पार्टी रवानगी, स्ट्रॉग रूम, वाहन आदि संबंधी तैयारियों का जायजा लेते हुये अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण से कहा कि वैरीकेडिंग का कार्य पूरी मजबूती से किया जाये, पार्टी रवानगी की सभी तैयारियां 18 नवम्बर तक प्रत्येक दशा में पूंर्ण कर ली जायें। उन्होने प्रभारी अधिकारी यातायात, रूटचार्ट से कहा कि पार्टी रवाना होने के लिए वाहनों को सही प्रकार से खड़ा किया जायें, सभी वाहनों पर नम्बरिंग हो ताकि मतदान कार्मिकों को वाहन ढूढ़ने में कोई असुविधा न हो, प्रत्येक वाहन का लेआउट, कौन सा वाहन कहां खड़ा होगा, का खाका तैयार कर वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था करें, मण्डी में ही मतदान के बाद ई.वी.एम. जमा होगी, इस दृष्टि से अभी से खाका तैयार कर आवश्यकतानुसार बैरीकेडिंग की जाये ताकि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की चूक न हो। उन्होने कहा कि फोर्स के रूकने हेतु भी सभी व्यवस्थायें पूर्ण की जाये, मण्डी परिसर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये, पार्टी रवानगी स्थल पर किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे, सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से पूर्ण हो।
श्री सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि पार्टी रवानगी स्थल पर स्वास्थ्य विभाग का कैंप लगाकर वहां आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करायें, सभी पोलिंग पार्टी को भी मेडिकल किट उपलब्ध करायी जाये, मेडिकल किट में उल्टी, दस्त, बुखार आदि की टैबलेट उपलब्ध रहें, पार्टी रवानगी स्थल पर एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को आदेशित करते हुये कहा कि कृषि उत्पादन मंडी समिति में पार्टी रवानगी स्थल पर साफ-सफाई के बेहतर इंतजाम किये जायें, मंडी परिसर में जहां जल-भराव हैं, वहां तत्काल पानी की निकासी कर सफाई करायी जाये, पीने के पानी हेतु टैंकर, मोबाइल टॉयलेट पार्टी रवानगी स्थल पर उपलब्ध रहें। उन्होने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी से कहा कि जिन मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाता हैं, उन पर मतदान दिवस से पूर्व प्रत्येक दशा में व्हील चेयर की उपलब्धता सुनिश्चित करायें। उन्होने अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण से कहा कि स्ट्रॉगरूम में ई.वी.एम., वी.वी. पैट रखने हेतु बनाये गये प्रत्येक बॉक्स पर गहरे रंग से नम्बरिंग करायें, स्ट्रॉगरूम की सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें, सी.सी.टी.वी. कैमरे इस प्रकार लगाये जायें कि प्रत्येक स्ट्रॉगरूम उनकी ज़द में रहे। उन्होने बताया कि मतदान कार्मिकों को लें जाने वाले वाहन कृषि उत्पादन मंडी समिति में गेट नम्बर-01 से प्रवेश करेंगे, कार्मिकों को गेट नम्बर 03 से ही वाहन लेकर मतदेय स्थलों पर रवाना होंगे।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकारी करहल नीरज कुमार द्विवेदी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण ए.के. अरूण, परियोजना निदेशक सत्येन्द्र कुमार, तहसीलदार करहल आनन्द सिंह, सचिव मंडी मनोज कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश, अनिल सक्सैना आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×

सबसे पहले खबर पाएं!

हमारे दैनिक न्यूज़लेटर की सदस्यता लें और मैनपुरी की हर ताज़ा खबर से अपडेट रहें।

Scroll to Top