जैन महामहोत्सव में हाथी, घुड सवारी, धर्म ध्वजा यात्रा का नगर में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

मैनपुरी में जैन पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुभारंभ पर यात्रा में सौधर्म इंद्र एवं शची इंद्राणी हाथी की सवारी करते हुए—-

पंचकल्याणक महा महोत्सव घटयात्रा में अष्ट कुमाहरियां, सौभाग्यवती, बुआ केसरिया वस्त्रो में मुकुट लगाकर हाथों में मंगल कलश यात्रा निकाली गई—

मैनपुरी में जैन पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुभारंभ पर यात्रा में सौधर्म इंद्र एवं शची इंद्राणी हाथी की सवारी करते हुए—-

मेडिटेशन गुरु से आशीर्वाद लेते प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह—

मैनपुरी—–
मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसंत सागर ससंघ के सांनिध्य में नगर में शुक्रवार को प्रातः 6 दिवसीय पंचकल्याणक महा महोत्सव शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रतिष्ठाचार्य पंडित आशीष, अभिषेक शास्त्री दमोह ने विधिवत् मंत्र उच्चारण द्वारा दैव आज्ञा, गुरु आज्ञा से शुरूआत की।
कार्यक्रम में सह प्रतिष्ठाचार्य पंडित संदीप शास्त्री मेहगांव, पंडित कमल जैन के सानिध्य में मंत्र उच्चारण द्वारा दैव आज्ञा, गुरु आज्ञा ली गई। इसी क्रम में घट यात्रा शुभारंभ कुंडल ग्राम से हुई, जिसमें हाथी सवारी कर सौधर्म इंद्र एवं शची इंद्राणी के रूप में सवार थी, यात्रा में स्वेत अश्व पर जैन धर्म ध्वजा लेकर बच्चे आगे बढ़ रहे थे और उसके पीछे तीर्थंकर के माता-पिता, धनपति कुबेर इंद्र, महायज्ञ नायक, यज्ञ नायक, ध्वजवाहक, अखंड स्वर्ण सौभाग्यवती, मुख्य मंगल कलश, ईशान इंद्र, सनत कुमार इंद्र, ब्रह्मेंद्र इंद्र, ब्रह्मोत्तर इंद्र, लातव इंद्र और सभी प्रतिभा पुण्यार्जक बगगियों पर सवार थे, जो सबका मन मोह रहे थे।
घटयात्रा में अष्ट कुमाहरियां, सौभाग्यवती, बुआ केसरिया वस्त्रो में मुकुट लगाकर हाथों में मंगल कलश लेकर चल रही थी, यात्रा में उदयपुर से आया बैंड जैन भजनों पर अपनी मनोहर ध्वनि से चल रहा था।
इसी के साथ सधर्मी बंधु मेडिटेशन गुरु के साथ श्रीजी के स्वर्ण मय रथ के आगे चल रहे थे। स्वर्ण मय रथ पर खावासी के रूप में अमन जैन एवं इंद्र के रूप में प्रांशुल जैन, देव कुमार जैन, सेठी भगवान पर चंवर ढुलाते चल रहे थे, वही सारथी के रूप में अजयकांत जैन रथ को हॉक रहे थे। घटयात्रा कुंडल ग्राम से प्रारंभ होकर करहल रोड, कृष्ण टॉकीज रोड, घंटाघर, तहसील रोड, सदर बाजार, बड़े चौराहा होते हुए वापस कुंडल ग्राम पहुंची, घट यात्रा का मार्ग में जगह-जगह श्रीजी की आरती और पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया।
कुंडल ग्राम में घटयात्रा पहुंचने पर सर्वप्रथम ध्वजारोहण करने का सौभाग्य अनंत कुमार जैन, रेखा जैन परिवार को तथा मंडप उद्घाटन करने का सौभाग्य जीवनकांत अर्चित जैन, मंच उद्घाटन उमेश चंद्र जैन एडवोकेट, रेनू जैन परिवार को मिला, मंच का सफल संचालन करने का सौभाग्य डॉक्टर सौरभ जैन को, चित्र अनावरण सुदीप जैन बब्बन, रेणु जैन कुरावली परिवार ने दीप प्रज्वलन किया, सौभाग्य सुशील जैन ठेकेदार आगरा को द्रव्य दान करने का सौभाग्य विमलेश उषा जैन मारसंस आगरा परिवार को मिला। शकली करण, इंद्र प्रतिष्ठा, नंदी विधान, मंडप प्रतिष्ठा, मंगल कलश स्थापना, जाप अनुष्ठान, श्रीजी का अभिषेक और नित्य अर्चना के साथ संगीत मय भक्ति भाव से पूजन भोपाल से आये लोकेश एंड पार्टी संगीतकार ने गुरुदेव के सानिध्य में की।
कार्यक्रम में प्रभाष चंद्र जैन, रमेश चंद जैन, आदित्य जैन, राकेश जैन पिंकी, सुशील जैन पारले, संजय जैन एडवोकेट, श्रवण कुमार जैन, सम्यक जैन, संभव जैन, अर्पित जैन एडवोकेट, उमेश चंद्र जैन एडवोकेट, नरेश चंद, सुरेश चंद, मोहित जैन, पुनीत जैन, सुनीत जैन, शुभम जैन, अभिषेक जैन, संजय जैन गोल्डी, संजीव जैन, अक्षय जैन, शुभम जैन, रोमन जैन, गौरव जैन, उपवन, विशाल जैन जोली, संजय लोहिया, प्रवीण जैन बबलू, नितिन जैन टिंचू, चंदन जैन, प्रशांत जैन, आलोक जैन बॉबी, हेमंत जैन बॉबी, वंश जैन, प्रियांश जैन, यश जैन, प्रेम जैन, राहुल जैन मेडिकल, प्रमोद जैन, आदेश जैन आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top