कलकत्ता के 30वें सीबीएसई राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ० अशोक कुमार मैनपुरी ने लिया हिस्सा

कलकत्ता में 30वें सीबीएसई राष्ट्रीय सम्मेलन सत्र में डॉ० किरन सौजिया सी० से०एजू० एकेडमी चेयरमैन डॉ० अशोक कुमार लेते हिस्सा——

कलकत्ता के 30वें सीबीएसई राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ० अशोक कुमार मैनपुरी ने लिया हिस्सा

9वीं बोर्ड को गणित, विज्ञान और सामजिक विज्ञान विषय की मूल्यांकन पेश कश

एनईपी (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) कहती है कि छात्रों के विषयों में हों लचीलापन-अध्यक्ष सीबीएसई
कलकत्ता—–
कलकत्ता में चल रहे दो दिवसीय सहोदय स्कूल कॉम्पलेक्स 2024 के 30वें सीबीएसई राष्ट्रीय सम्मेलन के पहले दिन के सत्र में डॉ० किरन सौजिया सी० से०एजू० एकेडमी के चेयरमेन डॉ० अशोक कुमार ने हिस्सा लेते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां दीं, उन्होंने कहा कि सीबीएसई बोर्ड के अध्यक्ष ने शुक्रवार को एक राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रधानाचार्यों को बताया कि सीबीएसई कक्षा 9 व 10 में विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के दो स्तर शुरू करेगा, आगे बताया कि यह बदलाव 2026-27 से लागू किया जाएगा।
डॉ० अशोक कुमार और सीबीएसई अध्यक्ष राहुल सिंह की संयुक्त बातचीत में बताया गया कि “हम पहले से ही कक्षा 9 में दो स्तरों पर गणित की पेशकश कर रहे हैं। लेकिन एनईपी (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) कहती है कि छात्रों के पास लचीलापन होना चाहिए, या यूं कहें कि बोर्ड को 9वीं से ही दो स्तरों पर गणित, विज्ञान और सामजिक विज्ञान में मूल्यांकन और विषय पेश करने चाहिए। इसलिए 2026-27 से बोर्ड… स्कूलों को इन तीनों विषयों को दो स्तरों पर पेश करने में सक्षम करेगा, जिन्हें संभवतः मानक और उन्नत कहा जाएगा।”
डॉ० अशोक कुमार ने बताया कि बच्चे उन विषयों को ले सकते हैं, जो उनके लिए अधिक सुविधाजनक हों। सिंह ने सम्मेलन के दौरान कहा, “हर बच्चा गणित, विज्ञान या सामाजिक विज्ञान में कुशल नहीं होता। इसलिए वे माध्यमिक स्तर पर वह विषय चुन सकते हैं, जिस स्तर पर वे उस विषय को सीखना चाहते हैं।”
डॉ० अशोक कुमार ने विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में सीबीएसई सहोदय स्कूल कॉम्पलेक्स (सीबीएसई स्कूलों का एक संघ), कोलकाता चैप्टर द्वारा आयोजित सहोदय स्कूल कॉम्पलेक्स 2024 के 30वें राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन में देश भर और कुछ विदेश से आए 1200 से अधिक प्रधानाचार्यों के साथ हिस्सा लिया।
डॉ० अशोक कुमार ने बताया कि कोलकाता सहोदय के संयुक्त कोषाध्यक्ष और बिरला हाई स्कूल फॉर बॉयज की प्रिंसिपल लवलीन सैगल ने कहा, “यदि दो प्रकार के पेपर या स्तर होंगे, तो छात्र वह चुन सकते हैं जिसमें वे अधिक सहज हों, बजाय इसके कि उन पर सभी विषयों को एक ही स्तर पर करने के लिए दबाव डाला जाए।”
कैम्ब्रिज आईजीसीएसई (इंटरनेशनल जनरल सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन) कक्षा 9 और 10 में अंग्रेजी, गणित और विज्ञान के विभिन्न स्तर प्रदान करता है। भारतीय विद्यालय प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद ने इस वर्ष की शुरूआत में आईएससी (कक्षा 11वीं, 13वीं) में अंग्रेजी, गणित के कम से कम दो स्तर प्रदान करने की अपनी योजना की घोषणा की थी, ताकि छात्र चाहें तो कम कठिन पाठ्यक्रम का विकल्प चुन सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top