मैनपुरी—–
करहल विधानसभा उपचुनाव निष्पक्ष, सुरक्षित पारदर्शी कराने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की राजपत्रित अधिकारियों के साथ सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन में बैठक की गयी।
इस मौके पर एसपी विनोद कुमार ने अधिकारीयों और फोर्स को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे करहल विधानसभा में सेक्टर बाइज पुलिस अधिकारी, पीएससी एवं अर्धसैनिक बल सुरक्षा व्यवस्था एवं कड़ी निगरानी में रहेंगे।


जिससे उप निर्वाचन-2024 को सुरक्षित पारदर्शी व निष्पक्ष सम्पन्न कराने के वचनबद्ध है। उन्होंने जनपदीय, गैर-जनपदीय पुलिस बल, केन्द्रीय पुलिस बल से डियूटी के सम्बन्ध में ब्रीफिंग कर,आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।


